फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Icy winds blow, no respite from cold wave

Kaithal News: बर्फीली हवाएं चलीं, शीतलहर से राहत नहीं

Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Icy winds blow, no respite from cold wave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ठंड ने मंगलवार को फिर प्रचंड रूप दिखाया। इस दौरान बर्फीली हवाएं चलीं और शीतलहर से राहत नहीं मिली।

इस दौरान पूरा दिन आसमान पर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। इससे पूरा दिन बारिश की संभावना बनी रही। हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 15 जनवरी तक लगातार तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इस मौसम में ठंड तो बढ़ेगी, लेकिन गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा।

सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 180 से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन मंगलवार को वायु प्रदूषण के स्तर बढ़ने की यह समस्या कम हुई है। इससे कुछ लोगों को राहत जरूर मिली है। मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 163 रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी भी बारिश की संभावना है। अब न्यूनतम तापमान कम होने से लगातार ठंड बढ़ रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम में बदलाव आने से तेज हवाएं चलेंगी और ठंड बढ़ेगी। परंतु इससे गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रात के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रात का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहने की संभावना बनी रहेगी। वर्मा ने कहा कि यदि बारिश हुई तो इस मौसम से सब्जियों की फसल को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि इस मौसम गाजर, मूली, आलू, गोभी व बेल वाली सब्जियों को नुकसान होने का अधिक अंदेशा रहेगा।


पिछले दो दिन से मौसम में आए बदलाव के तहत गर्म कपड़ों व गर्म पेय पदार्थों की मांग लगातार बढ़ रही है। शाम के समय लोग सूप व अंडे की रेहड़ियों पर ठंड से बचाव करने के लिए पहुंच रहे हैं।

उधर, सीवन के साथ कलायत में भी ठं का असर दिखा। राजौंद और पूंडरी में भी लोग ठंड से परेशान रहे। सुबह कोहरे की वजह से वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed