फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   I will get Kalayat a special identity development

Kaithal News: मैं दिलवाउंगा कलायत को विशेष पहचान विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
I will get Kalayat a special identity development
कलायत। कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण ने कहा कि पिछले पांच साल में कलायत पूरी तरह से पिछड़ गया है। यह पहला ऐसा हलका है, जहां लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। सड़कों की हालत खस्ता है और कई गांवों में पीने का पानी नहीं है। इसी कारण लोगों ने भाजपा नेताओं का कई गांवों में विरोध तक किया है। भाजपा नेताओं ने कुछ नहीं किया तो वे लोगों के बीच जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन

पूरे पांच साल गांवों में वापस मुड़कर नहीं देखा। कलायत के लोगों को अपने कार्यों के लिए या तो कैथल या फिर चंडीगढ़ तक धक्के खाने पड़े लेकिन भाजपा नेताओं ने किसी की एक नहीं सुनीं। विकास ने कहा कि इस बार भाजपा को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है ताकि युवाओं को विदेशों में जाकर मजदूरी न करनी पड़े। कांग्रेस सरकार आने पर माताओं-बहनों को दो हजार रुपये हर माह, पांच सौ रुपये में सिलेंडर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी तरह की पेंशन छह हजार की जाएगी। विकास सहारण को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। गांवों में पहुंचने पर लोग बाइकों के काफिलों से उनकी अगुवाई कर रहे हैं। विकास ने कहा कि जीत के बाद वे कलायत को विशेष पहचान दिलवाएंगे। उधर सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है। हरियाणा की जनता ने फैसला कर लिया है कि प्रदेश में सता परिवर्तन करेंगे। कलायत में भी कांग्रेस प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत रहा है। भाजपा फूट डालो और राज करो की नीति अपना कर फिर से लोगों के वोट हथियाना चाहती है। इस बार ऐसा नहीं चलेगा। जयप्रकाश ने कहा कि विकास युवा है क्षेत्र का विकास करवाएगा। यदि वह विकास न करवाए तो अगली बार उसे गांव में न घुसने देना। जयप्रकाश अपने बेटे के लिए पूरे क्षेत्र में गली-गली घूम रहे हैं। उनके प्रचार का तरीका काफी अनोखा है। वे बाइक पर सवार होकर भी लोगों के घर जाकर अकेले मिल रहे हैं। रूठों को मना रहे हैं। लोग भी कांग्रेस प्रत्याशी का जबरदस्त स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed