फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'I have AK-47, will do such a thing'

‘मेरे पास एके-47 है, ऐसा काम करूंगा याद रखोगे’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
'I have AK-47, will do such a thing'
कैथल। मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल पर आई एक शिकायत पर चीका पुलिस नेे गांव जाजनपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ एके-47 रखते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह एक डेरे जुड़ी दो बड़ी संस्थाओं के भगौड़े लोगों की सूचनाएं देकर पुलिस की मदद कर रहा है। इसी कारण उसे धमकी दी गई है। उसके बेेटे पर भी पहले हमला हो चुका है।
विज्ञापन

गांव भूसला निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को दोपहर करीब ढाई बजे उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को कैथल जिले के गांव जाजनपुर निवासी बताया। उसने कहा कि उसने अपनी पहुंच का प्रयोग करके उसका नंबर हासिल किया। वह उसकी लोकेशन का पता करके उसके पास आएगा। बेशक वीडियो कॉल करके देख ले, उसके पास एके-47 रखी हुई है। उसने धमकी दी कि वह ऐसा काम कर देगा कि याद रखोगे। बात करते वक्त उक्त व्यक्ति ने कई बार अलग-अलग तरीके से उसे धमकी दी। उसने कहा कि वह बड़े स्तर का बदमाश है। किसी भी थाने में उसके बारे में पता किया जा सकता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने कुछ भगौड़ों को पकड़वाने के लिए पुलिस की मदद की थी। इसके बाद उस पर हमला भी हो चुका है जबकि उसके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। पुलिस ने सीएम विंडो की शिकायत के बाद इस मामले में आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस ने सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि एके-47 को लेकर जो बात कही गई है, उसमें कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed