{"_id":"b602f1d1f076d1c942ec27782ff9c50d","slug":"husbands-accused-in-laws-for-kidnapping-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने किया विवाहिता का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने किया विवाहिता का अपहरण
कैथल
Updated Thu, 29 May 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। न्यायिक परिसर के पास से बुधवार दोपहर को अपने पति के साथ आई एक नवविवाहिता का अपहरण कर लिया गया। विवाहिता के पति ने पत्नी के भाईयों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके दो भाईयों सहित परिजनों के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही एएसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम पानीपत के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव देवबन निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसने पानीपत के चांदनी बाग इलाका निवासी श्वेता मित्तल के साथ पंचकूला के माता मनसा देवी कांपलेक्स में विवाह किया था। इसके बाद न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिस पर 21 मई को उन्हें न्यायालय से सुरक्षा प्राप्ति के आदेश मिले थे।
कैथल के सेफ हाउस 26 मई तक रहे
इसके बाद वे 23 मई को कैथल पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव से मिले थे। यहां पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हुए सेफ हाउस भेज दिया था। वे 26 मई तक सेफ हाउस में रहे। इसके बाद वह श्वेता को लेकर अपने घर चला गया। उसने बताया कि बुधवार 28 मई को वह श्वेता के साथ न्यायिक परिसर में किसी काम से आया हुआ था।
विज्ञापन
जहां वह अधिवक्ता से बातचीत करने के लिए गया था। इसी बीच पीछे से परिसर के पास से ही उसकी पत्नी के भाई गौरव मित्तल, पुनीत मित्तल एवं अन्य परिजन श्वेता को जबरन उठाकर ले गए। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपनी पत्नी को जान का खतरा भी बताया है। पुलिस ने मामले में दोनों नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस पानीपत रवाना
थाना तितरम प्रभारी अंगरेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संदीप की शिकायत के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही एएसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम को जांच के लिए पानीपत भी रवाना कर दिया है।