फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husband, father-in-law named on dowry harassment charges

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, ससुर नामजद

Mon, 27 Nov 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Husband, father-in-law named on dowry harassment charges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उसने पति से जान पहचान के चलते प्रेम विवाह किया था, लेकिन कुछ वर्ष के बाद वे दहेज की मांग करने लगे। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
शिकायत में महिला ने बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है और एक सरकारी विभाग में कार्य करती है। उसकी आरोपी बलजीत से वर्ष 2011 में प्रेम विवाह किया। उसका एक बेटा भी है और इस समय उसी के पास ही है। शादी के छह महीने बाद ही उसका पति उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। वह दहेज मांगने लगा। आरोपी पति ने उससे एक कार, तीन लाख रुपये व सोने की मांग की।
विज्ञापन

पति से परेशान होकर सरकारी आवास में रहने लगी। बाद में उसका पति उसे अपने घर गांव कसान में ले गया, जहां पर दिलबाग उर्फ लीला भी रहते थे। उसने उसे जाति सूचक शब्द कहे। शहर थाना के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति बलजीत व दिलबाग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed