फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husband caught for harassing her for dowry

Kaithal News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति काबू

Sat, 11 Jan 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Jan 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Husband caught for harassing her for dowry
कैथल। चीका क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चीका थाना की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चीका थाना पुलिस की एएसआई बबीता ने पीड़िता के पति फतेह नगर जिला संगरूर पंजाब निवासी सुरिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 31 दिसंबर 2023 को सुरिंद्र सिंह के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवारजनों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुरालजन उससे खुश नहीं थे। नतीजा, उसके ससुराल जनों ने शादी के बाद दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना चीका में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed