फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husanpreet selected for Science Model Inspire Award

हुसनप्रीत का साइंस मॉडल इंस्पायर पुरस्कार के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Husanpreet selected for Science Model Inspire Award
Husanpreet selected for Science Model Inspire Award - फोटो : Kaithal
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा हुसनप्रीत का साइंस मॉडल इंस्पायर पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। स्कूल निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्कूल से राष्ट्रीय स्तर पर साइंस मॉडल बनाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें योजना अवधारणा के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए पूरे हरियाणा से छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से अपनी रुचि के अनुसार प्रोजेक्ट व मॉडल बनाने को कहा गया था। जिसमें पूरे हरियाणा से हजारों बच्चों ने अपने-अपने तर्क विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार को भेजे, जिनका परिणाम अब घोषित किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा से 705 विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट, मॉडलों का चयन हुआ। कैथल से 23 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिसमें 22 विद्यार्थी राजकीय विद्यालयों से व केवल एक विद्यार्थी निजी विद्यालय से चयनित हुआ। जिसमें हुसनप्रीत ने पराली प्रबंधन विषय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजी थी। जिसको विभाग ने उम्दा मानकर उस विषय पर मॉडल बनाने के लिए हुसनप्रीत को दस हजार रुपये की धनराशि भी प्रदान की। इसके पश्चात यह मॉडल जिला स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा। स्कूल प्राचार्य निधि कांसल ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में विज्ञान एवं प्रकृति के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। छात्रा हुसनप्रीत ने अपनी इस सफलता का श्रेय रसायन विज्ञान प्राध्यापक दीपक कुमार व जीव-विज्ञान प्राध्यापिका सरिता को देते हुए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed