फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husanpreet's science model selected for Inspire Award

Kaithal News: इंस्पायर अवार्ड के लिए हुसनप्रीत के विज्ञान मॉडल का हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husanpreet's science model selected for Inspire Award
21-कैथल। विज्ञान मॉडल इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित एमडीएन ग्लोबल स्कूल की छात्रा हसनप्रित को बधाई - फोटो : Kaithal
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा हुसनप्रीत का विज्ञान का मॉडल इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुआ। इसकी जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा ने विद्यालय को दी गई।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने विभिन्न स्कूलों से राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान मॉडल बनाने के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें योजना अवधारणा के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए पूरे छठी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से अपनी रुचि के अनुसार प्रोजेक्ट व मॉडल पर सुझाव मांगे थे। इसमें हरियाणा से केवल एक विद्यार्थी निजी विद्यालय से चयनित हुआ।
विज्ञापन

इसमें हुसन प्रीत ने पराली प्रबंधन विषय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजी थी। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में विज्ञान एवं प्रकृति के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। छात्रा हुसनप्रित ने इस सफलता का श्रेय स्कूल निदेशक डॉ. विनोद कुमार व प्राध्यापक विक्की को दिया। स्कूल की चेयरपर्सन निधि कांसल व मैनेजर गौरव गर्ग ने विद्यार्थी को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed