फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Humidity increased in Fiza after rain

Kaithal News: बारिश के बाद फिजा में बढ़ी उमस

Sun, 01 Sep 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased in Fiza after rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में धीरे-धीरे में मौसम में बदलाव शुरू होने लगा है। दिन में जहां धूप सता रही है, वहीं, सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा ठीक हो गया है। उधर, बारिश के बाद फिजा में बढ़ी उमस से दोपहर में ज्यादा परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि जिले में दो दिन पहले तेज बारिश हुई थी। इसके बाद से मौसम में थोड़ा बदलाव आ गया है। दोपहर के समय में अभी उमस व गर्मी बरकरार है, जिससे लोग परेशान हैं। सुबह और शाम के समय गर्मी से राहत मिलती है।
विज्ञापन


शनिवार को दिन के समय में हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 35.1 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में चिकित्सक भी बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने के सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल, बुखार के रोगियों की संख्या में बढो़तरी हो रही है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रोकने से घर के आसपास सफाई रखने की बात कही जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि अगले तीन दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि


राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने पर राज्य में अगले चार-पांच दिनों में बारिश की गतिविधियां में वृद्धि हो सकती है।

इससे पहले कई बार मौसम विशेषज्ञों ने बारिश का अनुमान जताया लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान धरे रहे गए। इस बार अब तक ज्यादा बारिश नहीं हुई है। शनिवार को सुबह ही तेज धूप खिल उठी। दिन के समय धूप अधिक होने पर तापमान एक साथ बढ़ गया। दोपहर में राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed