{"_id":"58fcf2474f1c1b09038b610a","slug":"huda-sector19-20-enhosment-notice-people-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टर 19 और 20 में एनहासमेंट से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टर 19 और 20 में एनहासमेंट से लोगों में रोष
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा सेक्टर 19 व सेक्टर 20 में एनहासमेंट को लेकर लोग सकते में हैं। करीब बीस साल बाद 250 से अधिक लोगों को एनहासमेेंट जमा करवाने के लिए नोटिस जारी हुए हैं। जिन्हें 304 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से राशि जमा करवाने के लिए कहा गया है। इन नोटिसों के विरोध में हुडा वासियों की एक बैठक सामुदायिक केंद्र में प्रयागराज बालू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एलान किया गया कि वे हुडा की इस नीति का विरोध करेंगे। इसके लिए चाहे न्यायालय में ही क्यों ना जाना पड़े।
रविवार को हुई बैठक में नफे सिंह बेरवाल, सतप्रकाश अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, दरबारा नैन, प्रयागराज बालू, आईडी भारद्वाज, आरके शर्मा, जसवंत सिंह, सोमदत्त शर्मा, प्रेमचंद सिंगला, सूबे सिंह, अमरनाथ, सतबीर चहल, रोहन मित्तल आदि शामिल रहे। लोगों ने बताया कि हुडा ने अब बीस सालों बाद उन्हें एनहासमेंट के नोटिस भेजे हैं। जो काफी ज्यादा राशि के हैं। इसमें उन्हें हजारों रुपये की राशि जमा करवाने के लिए कहा गया है।
आईडी भारद्वाज ने कहा कि इस समय सेक्टर 19 व 20 की देखरेख नगर परिषद के तहत है। काफी लोगों ने रजिस्ट्रियां भी करवा ली हैं। इसलिए हुडा की एनहासमेंट का कोई मतलब नहीं बनता। वे पहले ही भारी भरकम राशि जमा करवाकर घर बनाकर यहां रह रहे हैं। अब इतनी बड़ी राशि और जमा करवाना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
एनहासमेंट ना जमा करवाने का एलान किया
लोगों ने बैठक में फैसला लिया कि वे यह राशि जमा नहीं करवाएंगे। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जो अधिकारियों से बात करेगी। जरूरत पड़ी तो वे कोर्ट में भी जा सकते हैं। इस कमेटी में नफे सिंह बेरवाल, सतप्रकाश अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, दरबारा नैन, प्रयागराज बालू, आरके शर्मा, जसवंत सिंह, सोमदत्त शर्मा, प्रेमचंद सिंगला, सूबे सिंह, अमरनाथ, सतबीर चहल, रोहन मित्तल को शामिल किया गया।
क्या है एनहासमेंट
लोगों ने बताया कि जिन जमींदारों की जमीन को सरकार ने अधिग्रहित किया था। उन जमींदारों को अतिरिक्त मुआवजा देने के आदेश जारी होने पर हुडा द्वारा अलॉटियों पर एनहासमेंट डाली जाती है। हुडा अलॉटमेंट लेटर में यह प्रावधान करके लेटर देता है कि यदि एनहासमेंट आती है तो वह अलॉटी को देनी पड़ेगी। वहीं हुडा संपदा अधिकारी का कहना है कि विभागीय आदेशानुसार काम किया जा रहा है।
इस हिसाब से जारी हुए हैं एनहासमेंट के नोटिस
4 मरले पर करीब 30 हजार
6 मरले पर करीब 45 हजार
8 मरले पर करीब 60 हजार
10 मरले पर करीब 75 हजार
12 मरले पर करीब 90 हजार
14 मरले पर करीब 1 लाख 5 हजार
एक कनाल पर करीब 1 लाख 45 हजार