फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   huda, sector 18, people, water problem, kaithal

सुरक्षा से लेकर पेयजल तक को तरस रहे हैं सेक्टर 18 के लोग

Thu, 05 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 05 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
huda, sector 18, people, water problem, kaithal
लोगों ने जताया रोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेक्टर 18 को बने हुए करीब पांच साल हो गए हैं। लेकिन अभी भी लोग जनसुविधाओं को तरस रहे हैं। यहां पेयजल, सीवरेज के अलावा गंदे पानी की निकासी सहित कई तरह की परेशानियां हैं। समस्याओं से आजीज आए लोगों ने वीरवार को रोष प्रकट किया और सरकार से इन समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


पानी की निकासी की नहीं है व्यवस्था
हुडा सेक्टर 18 वेलफेयर समिति के प्रधान सुरेश नौच ने कहा कि यहां पशुपालन हो रहा है। उपले बनाए जाते हैं। जिस कारण पूरा दिन गंदगी का आलम रहता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां खाली प्लाटों में पानी खड़ा है। जिस कारण काफी दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन


सेक्टर में हो रहा है पशुपालन
सेक्टर के निवासियों ने बताया कि यहां सेक्टर में पशुपालन हो रहा है। बेसहारा पशु तो कम हैं, लेकिन पालतू पशुओं के कारण लोग परेशान हैं। यहां उपले बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज नहीं हैं
लोगों ने कहा कि सीवरेज की लाइनें टूटी हुई हैं। जिस कारण गंदा पानी पूरी तरह से नहीं निकल पाता। इस गंदे पानी के कारण यहां देवीगढ़ की ओर से काफी दिक्कतें हैं।

प्रवेश मार्ग पर हैं कब्जे
प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि सेक्टर की करनाल रोड की ओर से इंट्री पर काफी कब्जे हैं। इसी तरह से जींद रोड की ओर से इंट्री वाले मार्ग का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। सड़कें टूटी हुई हैं।

ड्रेन पर आज तक नहीं बनाई जा सकी पुलिया
यहां ड्रेन पर आज तक पुलिया नहीं बनाई जा सकी है। सेक्टर के बीचों-बीच एक ड्रेन गुजरती है। सड़क पर इस ड्रेन के ऊपर पुलिया ना होने के कारण लोगों को काफी परेशानी आती है।

पार्क अभी तक नहीं हुए विकसित
सेक्टर 18 को बने हुए पांच साल हो गए हैं। लेकिन यहां अभी तक पार्क विकसित नहीं हुए हैं। जिस कारण सुबह-शाम घूमने में भी लोगों को परेशानी होती है।

सुरक्षा के लिहाज से असुरक्षित
सेक्टर में सुबह शाम असामाजिक तत्व घूमते हैं। महिलाओं को बाहर निकलने में परेशानी है। सभी प्रवेश मार्गों से यह खाली पड़ा है। सुरक्षा संबंधी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण अप्रिय घटनाओं के होने का डर बना रहता है।

बीचों-बीच खड़ा है टावर, ना जाने कौन ले रहा है इसका किराया
सेक्टर के लोगों ने बताया कि यहां बीचों-बीच एक मोबाइल टावर खड़ा है। अभी तक यही पता नहीं चल पाया है कि इसका किराया कौन ले रहा है? नियमानुसार इसे हटवाया जाना चाहिए था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
 
बिजली की तारों को अभी तक नहीं हटवाया गया
सेक्टर विकसित होने के बावजूद यहां बीचों-बीच गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार को अभी तक नहीं बदलवाया गया है। जिस कारण हादसे होने का डर बना रहता है। सेक्टर के निकट की कालोनी में एक युवक की इन तारों की चपेट में आने से पहले ही मौत हो चुकी है।

लोगों ने रोष प्रकट कर की सुविधाओं की मांग
वीरवार को सेक्टर के सुरेश कुमार नौच सहित रामदिया कुंडू, हरिकेश मास्टर, भरत सिंह मलिक, कृष्ण कुंडू, ओमपाल, बलवंत चहल, रमेश शर्मा, सुरेंद्र बिढ़ान, हरिचंद, हरपाल, चरण सिंह ढांडा, राजबीर जेई, दिनेश कुमार, राम सिंह राणा, कैप्टन महेंद्र सिंह, गुलाब सिंह आदि ने रोष प्रकट किया। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जब हुडा द्वारा बेवजह अनाप-शनाप डेवलपमेंट चार्ज किए जा रहे हैं तो यहां सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रहीं।



जितने भी मुद्दे हैं उन सभी का पता लगाया जाएगा कि अभी तक ये हल क्यों नहीं हो पाए। साथ ही लोगों से जानकारी लेकर उनकी समस्याओं को शीघ्र दूर करवाया जाएगा।
मनदीप कौर, एसडीएम एवं हुडा प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed