फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   huda realted news

सौ से अधिक घरों पर 65 करोड़ से अधिक का जुर्माना

Wed, 06 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 06 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन में सौ से अधिक ऐसे मकान हैं जिनकी आज तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। मकान मालिकों ने कई दशक पहले यहां पर प्लॉट खरीदकर अपने मकान बनाए थे। हुडा ने नियमों का हवाला देकर इन घरों पर 65 करोड़ से अधिक का जुर्माना किया है।
विज्ञापन


मंडी टाउनशिप से हुडा को स्थानांतरित हुई इस कॉलोनी के इन मकानों की आज तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इस कारण इन भवनों पर ऋण आदि लेते समय लोगों को परेशानी आती है। यहां के निवासी रामभगवत वर्मा द्वारा की गई आत्महत्या का बड़ा कारण यही भारी भरकम जुर्माना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों के अनुसार जींद रोड स्थित मॉडल टाउन में वर्ष 1960 और 70 के दशक में मंडी टाउनशिप द्वारा प्लॉटों की बोली की गई थी। लोगों ने बोली लगाकर प्लॉट खरीद लिए थे और इन पर मकान बना लिए। लोगों ने अपने ढंग से घर बना लिए लेकिन बाद में यह टाउनशिप हुडा को स्थानांतरित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा में घर बनाने के लिए अपने अलग से नियम हैं। जो भी मकान मालिक नियमानुसार भवन का निर्माण नहीं करता उस पर एक्सटेंशन के लिए जुर्माना लगाया जाता है। इस कॉलोनी में ऐसे 100 से भी अधिक घर हैं जिनकी रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि यहां करीब 100 से अधिक घरों पर 50 से 55 लाख रुपये की औसत से लगभग 60 से 65 करोड़ रुपये जुर्माने की राशि बन चुकी है।

रामभगत वर्मा ने कर ली थी आत्महत्या
मॉडल टाउन निवासी रामभगत वर्मा ने हुडा के 54 लाख रुपये के नोटिस के कारण चलते ही सुसाइड कर लिया। परिजनों ने बताया कि इतनी बड़ी राशि का नोटिस आया देखकर वे घबरा गए थे। उनके मकान की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।

मॉडल टाउन में ऐसे बहुत से घर हैं जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है। मंडी टाउनशिप एवं हुडा के नियमों के बीच लोग पिस रहे हैं। विभाग द्वारा आज तक किसी को यही नहीं कहा गया कि घरों की रजिस्ट्री करवा लें लेकिन यदि ऋण आदि के लिए एनओसी लेने के लिए जाते हैं तो इन भवनों पर लाखों रुपये का जुर्माना बकाया होने की जानकारी दे दी जाती है। विभाग को इस समस्या का कोई न कोई हल निकालना चाहिए क्योंकि जितनी जुर्माने की राशि है, उतनी तो इन प्लॉटों की कीमत भी नहीं है। इस जुर्माना राशि के कारण इन भवनों पर कोई भी बैंक ऋण नहीं दे रहा।
कृष्ण बंसल, मॉडल टाउन निवासी

मंडी टाउनशिप से प्लॉट खरीद कर लोगों ने घर बना लिए थे। उस समय हुडा के नियम लागू नहीं थे। बाद में इस कॉलोनी को हुडा ने टेकओवर कर लिया। जिस पर हुडा ने पुराने और नए भवनों पर नियमों का हवाला देकर जुर्माना कर दिया। जो नाजायज है। इस मामले को लेकर कॉलोनी के लोगों को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलेेंगे।
सुरेश गर्ग, भाजपा नेता

यहां कई प्लॉटों में ऐसी समस्या है कि उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही। सरकार को चाहिए कि लोगों को इस परेशानी से मुक्ति दिलवाए। ताकि लोग आत्महत्या के लिए मजबूर न हों।

मुकेश गर्ग, प्रधान, मंडी टाउनशिप एसोसिएशन

अभी मैं पंचायत चुनाव में व्यस्त हूं। यह एक पॉलिसी मैटर है। हुडा द्वारा नीतियों की पालना में जुर्माना किया जाता है। पता लगाया जाएगा कि मॉडल टाउन में यह समस्या कब से है। लोगों की नियमों के दायरे में रहकर जो भी मदद होगी, वह की जाएगी।
मनदीप कौर, हुडा प्रशासक एवं एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed