फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   How to work in the media

Kaithal News: मीडिया में काम करने के तरीके बताए

Wed, 19 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
How to work in the media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल में मंगलवार को यंग एडिटर क्लब के सौजन्य से एक विशेष मीडिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मीडिया जगत की बारीकियों और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से मीडियाकर्मी कृष्ण प्रजापति ने शिरकत की और विद्यार्थियों को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के कार्य करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क एडिटिंग की प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कौशिक ने की। इस अवसर पर अध्यापक नवाब सिंह, कुलदीप सिंह, नीलम कौशिक, रामकुमार और शिव कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। इस कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित किया गया - फील्ड रिपोर्टर और डेस्क एडिटर।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को यह बताया गया कि फील्ड में किस तरह से रिपोर्टिंग की जाती है और डेस्क पर खबरों को कैसे संपादित किया जाता है। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और मीडिया क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण ज्ञान को आत्मसात किया। प्रधानाचार्य महेंद्र कौशिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कॅरिअर संभावनाओं की ओर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed