फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hospital operator arrested for selling narcotics

Kaithal News: नशीली दवाएं बेचने में अस्पताल संचालक काबू

Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator arrested for selling narcotics
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। ड्रग कंट्रोल विभाग कैथल और स्वास्थ्य विभाग गुहला की संयुक्त टीम ने वीरवार को चीका शहर स्थित एक निजी अस्पताल रोहतक नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई की। विभाग के इंस्पेक्टर डॉ. चेतन वर्मा के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में गुहला नागरिक अस्पताल के डॉ. परल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सचिन, ड्रग विभाग के अन्य सदस्य और पुलिस बल मौजूद रहा।

डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोहतक नर्सिंग होम में नशीली गोलियां और टीके अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान अस्पताल परिसर से कुछ नहीं मिला, लेकिन पहली मंजिल पर बने संचालक के निवास की तलाशी लेने पर बेड और अलमारी से हजारों की संख्या में नशीली गोलियां, टीके और अन्य प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं।
विज्ञापन


जब अस्पताल संचालक डॉ. अमन सिंगला से इन दवाओं की खरीद-बिक्री संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि डॉ. अमन सिंगला लोगों को गैरकानूनी ढंग से नशे की दवाएं बेचकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। बरामद सभी दवाइयों को सील कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है। चीका थाना प्रभारी अमन ने बताया कि पुलिस ने डॉ. अमन सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed