{"_id":"688a7577fac0ea3d5d037a0a","slug":"hope-of-construction-of-gautam-buddha-community-hall-increased-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-704567-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में गौतम बुद्ध सामुदायिक भवन बनने की बढ़ी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में गौतम बुद्ध सामुदायिक भवन बनने की बढ़ी आस
Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। भगवान कपिल मुनि की तपोभूमि कलायत में अब गौतम बुद्ध सामुदायिक भवन निर्माण की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। यह भवन बुद्ध के नाम पर विधानसभा क्षेत्र का पहला सार्वजनिक सामुदायिक स्थल होगा। इस मुद्दे को सैनी समाज वेलफेयर ट्रस्ट ने भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी के समक्ष उनके कलायत दौरे के दौरान प्रमुखता से उठाया।
जिला अध्यक्ष ने ट्रस्ट की मांग व पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की अनुशंसा के आधार पर नगर पालिका प्रशासन को भूमि चिन्हित करने व सरकारी बजट से भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बीबड़ी माता सरोवर तट के निकट जमीन का सुझाव भी ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है।
दशकों से है सामुदायिक भवन की कमी ः सैनी समाज वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सोनू सैनी, प्रधान महीपाल सैनी, सचिव परमानंद, कोषाध्यक्ष रवींद्र सिंह, और सदस्य अजय, देवा, दीपक, राधेश्याम आदि ने बताया कि वार्ड नंबर 2 व आसपास के क्षेत्रों में समाज के पास सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कोई सार्वजनिक भवन नहीं है। विवशता में अक्सर गलियों व खाली प्लॉटों में आयोजन करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के नारे पर काम कर रही सरकार से उन्हें अब उम्मीद जगी है कि गौतम बुद्ध के नाम पर भवन का निर्माण शीघ्र ही होगा।
ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार, गौतम बुद्ध सामुदायिक भवन न केवल समाज की सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगा, बल्कि सभी वर्गों के लिए एक प्रेरणास्रोत केंद्र भी बनेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक स्थायी मंच मिलेगा, जिससे सामाजिक मेलजोल भी बढ़ेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने ट्रस्ट की मांग को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। वेलफेयर ट्रस्ट ने अपील की है कि प्रशासन जल्द से जल्द भूमि
चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी करे। स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संगठन भी इस मांग का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।