फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Honoring the martyrs, the Minister of State took the salute of the parade

शहीदों को नमन कर राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Honoring the martyrs, the Minister of State took the salute of the parade
Honoring the martyrs, the Minister of State took the salute of the parade - फोटो : Kaithal
कैथल। जिले में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिए अपने संदेश में राज्यमंत्री ने कहा कि वे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करते हैं। संविधान के कारण ही देश वासियों को समान न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है तथा आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। देश पीएम नरेंद्र मोदी व हरियाणा सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में तरक्की की राह पर है। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला प्रशासन ने मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में मुख्यातिथि ने आसमान में गुब्बारे छोडे़। मंच का संचालन डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह व एआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने किया।
विज्ञापन

असली नजारा देखना है तो कभी हमारे गांव आना...
समारोह में आरकेएसडी कॉलेज के ज्योति एंड ग्रुप द्वारा भारत के कौने-कौने मैं, धूम मची हरियाणै की कोरियोग्राफी, इसी कॉलेज की कोमल ने एक कविता, जिसमें कोई कहता दुबई अच्छा, कोई कहता लंदन जाना, असली नजारा देखना है तो कभी हमारे गांव आना की प्रस्तुति दी। आईजी कॉलेज की कंगना ने देशां मैं देश मेरा, वीर देश हरियाणा सै-वेद शास्त्र में लिख राख्या, इसका इतिहास पुराणा सै.. गाकर हरियाणा की गौरवमयी परंपरा से सभी को अवगत करवाया। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के अंजली एंड ग्रुप द्वारा बेटियों के मान-सम्मान पर आधारित प्रस्तुति देकर बेटा-बेटी की समानता का एक सशक्त संदेश दिया। कोरोना एवं वर्तमान सामाजिक मुद्दों पर आरकेएसडी कॉलेज के कमल एवं ग्रुप द्वारा हरियाणवी चौपाल के माध्यम से प्रकाश डाला। समारोह में सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित नृत्यावली पेश करके सभी को देश प्रेम के रंग में रंग दिया। सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी व पराक्रम गाथा का वर्णन एक गीत के माध्यम से किया। पूंडरी के विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों ने सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति देकर सभी को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस प्रबीना ने किया परेड का नेतृत्व
परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी प्रबीना पी ने किया। मार्चपास्ट में हरियाणा पुलिस पुरुष की दो टुकड़ियों, हरियाणा महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी आर्मी डिवीजन लड़के, एनसीसी आर्मी डिवीजन लड़कियां, गर्ल्स गाइड ओपन स्काउट तथा प्रजातंत्र के प्रहरी प्लाटून ने कदम से कदम मिलाते हुए मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा एचएसजीआरएमएस स्कूल के बच्चों ने इंद्र धनुषी रंग बिखेरते हुए बैंड की प्रस्तुति दी।

Honoring the martyrs, the Minister of State took the salute of the parade

Honoring the martyrs, the Minister of State took the salute of the parade- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed