फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Honor to Kalayat's daughter Sneha

Kaithal News: कलायत की बेटी स्नेहा को सम्मान

Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Honor to Kalayat's daughter Sneha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित महिला व बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में कलायत की बेटी स्नेहा वर्मा को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने की।

स्नेहा ने हाल ही में जम्मू में आयोजित नच ले इंडिया सेशन सात में नेशनल लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी के आधार उन्हें 11 हजार रुपए एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया है। स्नेहा कलायत के श्री कपिलमुनि महिला काॅलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। काॅलेज से पूर्व स्नेहा स्कूली जीवन में भी विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट नृत्यकला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। स्नेहा अभी तक दो फिल्में ‘दादा लख्मी’ और ‘मां बनभौरी तूं ही दुर्गे’ में अपनी एक्टिंग का भी लोहा मनवा चुकी है।
विज्ञापन


‘दादा लख्मी’ में स्नेहा ने अपनी अभिनय प्रतिभा से लक्ष्मी चंद की छोटी बहन छोटो के रोल को यादगार बना दिया। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। इससे पूर्व स्नेहा वर्मा चार बार नेशनल लेवल के डांस कार्यक्रमों में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। वे दो बार नच ले हरियाणा व कला संस्कृति मंच द्वारा करवाए गए आन लाइन डांस प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। स्नेहा ने बताया कि उनका चयन नेपाल में नृत्य प्रतियोगिता के लिए हो चुका है इसका आयोजन अप्रैल में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed