फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Honor rally will be held on 25th on the birthday of Tau Devi Lal

Kaithal News: ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस पर 25 को होगी सम्मान रैली

Mon, 04 Sep 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Honor rally will be held on 25th on the birthday of Tau Devi Lal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, गुहला-चीका। कैथल में 25 सितंबर को ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस पर आयोजित की जाने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कैथल, चीका और सीवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। साथ ही कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने दावा किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इनेलो उम्दा प्रदर्शन करेगी और पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा के खिलाफ जिस तरीके का माहौल बन रहा है, उससे साफ है कि आने वाला समय इनेलो का है। राठी ने कहा कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अभय चौटाला के साथ परिवर्तन रैली का हिस्सा बने हैं और करीब-करीब 80 गांवों में उन्होंने भी यात्रा की है।उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को अभय चौटाला कैथल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जिसमें रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर हलका प्रधान साहब सिंह संधू, बलकार बल्लू, डाॅ. बिल्लू मलिक, रामेश्वर पहलवान, प्रिसं चीका, जसबीर पीडल व बग्गा भागल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन दिखाएगा करिश्मा : राठी

भाजपा के खिलाफ बनाए गए इंडिया गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए नफे सिंह राठी ने कहा कि इसकी घोषणा तो पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पहले ही कर दी थी। नतीजतन यह गठबंधन अपना करिश्मा दिखाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है और लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने आमजन को पोर्टल में उलझा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed