फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Honeypreet got first place in under-17 shot put

Kaithal News: शॉट पुट की अंडर-17 में हनीप्रीत को प्रथम स्थान

Wed, 06 Aug 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet got first place in under-17 shot put
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। रोहेड़ा गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

इस प्रतियोगिता में खंड राजौंद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शॉट पुट की अंडर-17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजौंद की छात्रा हनीप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हनीप्रीत इससे पूर्व अंडर-14 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की स्कूल शॉट पुट प्रतियोगिता में रजत पदक भी जीत चुकी हैं।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी सोहन पाल ने बताया कि मंगलवार को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा के प्रिंसिपल बलविंदर और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा की प्रिंसिपल वीरेन्द्र देओल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान खंड राजौंद के सभी विद्यालयों के पीटीआई, डीपी के साथ क्षेत्र के कई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed