{"_id":"63b86cafd61b87288251d063","slug":"home-guard-inspector-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-kaithal-news-knl1327192141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड इंस्पेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
होमगार्ड इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह (पीली जैकेट में) संवाद
- फोटो : Kaithal
कैथल। होमगार्ड जवान से ड्यूटी के एवज में रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम ने रंगेंहाथों गिरफ्तार किया। शुक्रवार को अपने कार्यालय में ही आरोपी इंस्पेक्टर पांच हजार रुपये ले रहे थे। शिकायत पर पहुंची विजिलेंस की टीम मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार, विजिलेंस अंबाला की टीम शुक्रवार दोपहर को अमरगढ़ कॉलोनी में स्थित होमगार्ड के कार्यालय में पहुंचीं। वहां एक होमगार्ड जवान का इशारा मिलते ही होमगार्ड कमांडर सेंटर रघुबीर सिंह को काबू कर लिया। उसके पास से पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए। उसे गिरफ्तार करके टीम विजिलेंस कार्यालय ले गई। मामले में बाद में पता चला कि कैथल निवासी मोहित ने शिकायत दी थी कि वह होमगार्ड में कार्यरत है। यहां तैनात होमगार्ड कमांडर सेंटर इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह उससे पोस्टिंग एवं एक्सटेंशन के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने पर विभाग की टीम ने उसे पांच हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए आरोपी को काबू किया।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने मोहित की शिकायत पर रघुबीर सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है। मोहित ने कार्यालय में जाकर यह राशि दी। टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।