फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hockey player Shubham won gold medal in Khelo India University Games

Kaithal News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में हॉकी खिलाड़ी शुभम ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 14 Jun 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Hockey player Shubham won gold medal in Khelo India University Games
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाबड़ी नर्सरी के हॉकी खिलाड़ी शुभम ने पटियाला की टीम के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। हॉकी कोच गुरबाज सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की लखनऊ में 26 मई से एक जून तक हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हाबड़ी नर्सरी के हॉकी खिलाड़ी शुभम ने यह पदक प्राप्त किया है।
पटियाला की हॉकी टीम का फाइनल मुकाबला अमृतसर से हुआ। इसमें दोनों टीम तीन-तीन का स्कोर बनाकर बराबर अंक पर रही। बाद मेें शूटआउट में 5-4 से अमृतसर की टीम को हराकर पटियाला की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता। शुभम मध्यम वर्ग परिवार से है और पटियाला यूनिवर्सिटी में द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है। वह लगभग आठ वर्षों से हॉकी खेल रहा है।
विज्ञापन

वह प्रतिदिन सुबह शाम हाबड़ी स्थित हॉकी नर्सरी में तीन चार घंटे अभ्यास करता है। वह जूनियर भारतीय टीम के शिविर में भाग ले चुका है। वह राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में भी भाग ले चुका है। शुभम की जीत पर खेल जगत में खुशी की लहर है। हॉकी कोच गुरबाज सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी शुभम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्शदीप व हरीश ने जीते कांस्य पदक
हाबड़ी नर्सरी के हॉकी खिलाड़ी अर्शदीप व हरीश ने हरियाणा की टीम में खेलते हुए कांस्य पदक जीते। हॉकी कोच गुरबाज सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की ग्वालियर में आठ से 12 जून तक हुई अंडर-19 पुरुष वर्ग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हाबड़ी नर्सरी के हॉकी खिलाड़ी अर्शदीप व हीरश ने हरियाणा की टीम में हिस्सा लिया। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरी प्रदर्शन दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। कोच गुरबाज सिंह ने बताया की सरकार की पॉलिसी के तहत दोनों विजेता खिलाड़ी अर्शदीप व हरीश को 20-20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला डीएवी से 15-0 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला गुजरात से 11-0 से जीता। क्वाटर फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम को 3-2 से जीत लिया। सेमिफाइनल मुकाबले में एमपी की टीम से 2-1 से हरियाणा की टीम हारी। तीसरे स्थान पर आने के लिए हरियाणा की टीम का मुकाबला पूल बी की टीम राजस्थान से हुआ। इसमें हरियाणा की टीम ने राजस्थान को 6-2 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

कुदरत व सरनीत ने भी जीते कांस्य पदक
हाबड़ी नर्सरी के हॉकी खिलाड़ी कुदरत व सरनीत ने हरियाणा की टीम में खेलते हुए कांस्य पदक जीते। हॉकी कोच गुरबाज सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्वालियर में आठ से 12 जून तक हुई अंडर-19 महिला वर्ग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हाबड़ी नर्सरी के हॉकी खिलाड़ी कुदरत व शरणीत ने हरियाणा की टीम में हिस्सा लिया। दोनों खिलाडिय़ों ने बेहतरी प्रदर्शन दिखाते हुए पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed