फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hisar team winner in Kabaddi and Kho-Kho

Kaithal News: कबड्डी और खो-खो में हिसार की टीम विजेता

Sun, 29 Oct 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Oct 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Hisar team winner in Kabaddi and Kho-Kho
विजेता खिलाड़ियों को हैफेड अध्यक्ष ने पदक और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दर्शन अकादमी जगदीशपुरा में चल रही दो दिवसीय क्षेत्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें कैरम, कबड्डी, खो-खो, योगा, दौड़ और रिले रेस मुकाबले हुए। कबड्डी और खो-खो में हिसार की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में हिसार, कालका, अंबाला व कैथल प्रताप गेट स्थित दर्शन अकादमी के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के तौर पर हैफेड अध्यक्ष कैलाश भगत ने शिरकत की। मुख्य अतिथि कैलाश भगत का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रधानाचार्य मनोज पांडे, हरियाणा जोनल दर्शन अकादमी के अध्यक्ष ए डेविड एवं हिसार कालका और अंबाला से आए हुए प्रधानाचार्य ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के सम्मान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दो दिन से चल रही इस क्षेत्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
कबड्डी और खो-खो में हिसार की टीम विजेता रही। कैरम लड़कों में प्रथम स्थान पर अंबाला और द्वितीय स्थान पर प्रताप गेट कैथल की टीम रही। लड़कियों के कैरम में प्रथम स्थान अंबाला और द्वितीय स्थान हिसार ने प्राप्त किया। रिले दौड़ में दर्शन अकादमी जगदीशपुरा में इशिका तीसरे स्थान पर रही। योग में लड़कों में प्रथम स्थान अंबाला की टीम और द्वितीय स्थान दर्शन अकादमी प्रताप गेट कैथल की टीम ने प्राप्त किया। लड़कियों की योग टीम कालका ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान दर्शन अकादमी प्रताप गेट कैथल ने प्राप्त किया। 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में दर्शन अकादमी प्रताप गेट कैथल ने बाजी मारी। रिले रेस में अंबाला और हिसार की टीम विजेता रही। चेस प्रतियोगिता में पूर्वांशी दर्शन अकादमी जगदीशपुरा विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed