फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hisar Overall champion

हिसार का ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा

Mon, 21 Jul 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 21 Jul 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hisar Overall champion
कैथल। जिला बाक्सिंग संघ द्वारा एचसीटीएम में आयोजित तीन दिवसीय 9वीं महिला जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। रविवार को कई रोमांचक मुकाबले संपन्न हुए। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में हिसार की टीम ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


 वहीं, भिवानी की टीम उपविजेता रही। भिवानी की नूूपुर को बेस्ट बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सर्विस पब्लिक कमीशन के पूर्व सदस्य नरेंद्र विद्या अलंकार थे। वहीं अध्यक्षता नेशनल अवार्डी रामधारी ढुल व संघ जिलाध्यक्ष जोगीराम ने की।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के डायरेक्टर डा. डीपी गुप्ता ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। मंच संचालक रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सुनील कुमार को सर्वश्रेष्ठ रेफरी का खिताब दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ जज के लिए अजीत पाल सिंह को दिया अवार्ड मिला। महिला कबड्डी विश्व कप में बेस्ट रेडर का खिताब जीत चुकी रामभतेरी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एचसीटीएम के डायरेेक्टर डा. डीपी गुप्ता ने भी समापन समारोह को संबोधित किया। समाजसेवी राजपाल कादियान ने 3100 रुपये देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। बॉक्सिंग संघ के जिलाध्यक्ष जोगी राम ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एवं विजय हासिल करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर बाक्सिंग संघ के उपप्रधान अशोक गोयत, राधा कृष्ण, प्रशांत, बलविंद्र, सुरेश मलिक, रेफरी अरुण मलिक, विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह, मैनेजर अमरजीत सिंह, राकेश कुमार मौजूद थे।


54 किलो भार वर्ग में पानीपत की बिंदू को स्वर्ण

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में 44 से 46 वर्ग में रोहतक की मंजू ने स्वर्ण, भिवानी की सोनिया ने रजत, रोहतक की आरती व भिवानी की मोनिका ने कांस्य, 46 से 48 वर्ग में महेंद्रगढ़ की दर्शना ने स्वर्ण, भिवानी की रवीना ने रजत, भिवानी की अंजू व फरीदाबाद की सीमा ने कांस्य, 50 से 52 किलो वर्ग में हिसार की रेनू ने स्वर्ण, जींद की सोनिया ने रजत, हिसार की ममता व जींद की सोनिया ने कांस्य, 52 से 54 वर्ग में पानीपत की बिंदू ने स्वर्ण और सोनीपत की कीर्ति ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed