{"_id":"65284757a5fb409c8103977a","slug":"hisar-accused-arrested-in-fraud-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-240697-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठगी के मामले में हिसार के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठगी के मामले में हिसार के आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Oct 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला हिसार के गांव फरीदपुर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किठाना निवासी अशोक की शिकायत के अनुसार वह विदेश जाने का इच्छुक था। उसने इस संबंध में अपने दोस्त संदीप से बात की तो उसने बताया कि गांव संडील जिला जींद निवासी मंजीत व सुमित युवकों को विदेश भेजने का कार्य करते हैं। उनका ऑफिस दिल्ली में द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास है। इसके बाद वह संदीप के साथ दिल्ली चला गया। वहां मंजीत ने उसको 30 लाख रुपये में अमेरिका भेजकर काम दिलवाने की बात कही।
दिसंबर 2021 में उसने अपना पासपोर्ट मंजीत को दे दिया था। इसके बाद आरोपी मंजीत ने अलग-अलग समय में उससे 18 लाख 62 हजार 500 रुपये ले लिए और उसे मई 2022 में अजरबेजान भेज दिया। वहां से उसे 31 मई 2022 को वापस दिल्ली भेज दिया। वह दोबारा मंजीत के पास गया तो मंजीत ने 18 जुलाई 2022 को उसे जयपुर से अर्मिनिया व वहां से सर्बिया भेज दिया।
वहां आरोपी मंजीत व सुमित के कहे अनुसार उसने उनके दोस्त मंगा व आरोपी अमित कुंडू ने पासपोर्ट ले लिया और उससे और रुपये मांगे। उसको सर्बिया में एक माह तक रखा गया और फिर उससे 11 लाख की मांग की गई। आरोपियों ने कहा कि वह नरड़ निवासी महावीर को 11 लाख रुपये दे। शिकायतकर्ता के बड़े भाई ने चीका अनाज मंडी से 11 लाख रुपये लेकर महावीर चहल को दे दिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह तक सर्बिया में एक कमरे में बंदी बनाकर भूखा-प्यासा रखा। जनवरी 2023 में उसे पुर्तगाल भेज दिया। 24 फरवरी 2023 को मजबूरन उसे वहां से वापस भारत आना पड़ा।
विज्ञापन
अशोक का आरोप है कि आरोपियों ने उससे 18 लाख 62 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की है। थाना राजौंद में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले ही दो आरोपी गांव संडील निवासी मंजीत व सुमित को गिरफ्तार किया जा चुका है। अमित से पूछताछ की जा रही है। संवाद