फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   His priority is to conduct fair elections: Dhul

मांगे राम ढुल ने संभाला जाट संस्था के प्रशासक का कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
His priority is to conduct fair elections: Dhul
कैथल। जिला फर्म एवं सोसाइटी विभाग के रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्ति के बाद मंगलवार को पूर्व एचसीएस अधिकारी मांगे राम ढुल ने बतौर प्रशासक जाट हाईस्कूल समिति में कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उनके साथ कई जजपा नेता और संस्था के स्टॉफ सदस्य एवं परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन

जाट हाईस्कूल में पहुंचने पर जाट कॉलेज के प्राचार्य सुरेश आत्रेय की अगुवाई में स्टॉफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने कॉलेज परिसर में स्थित सर छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में ढुल ने कहा कि उन्हें प्रशासक की जो जिम्मेवारी दी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा व लगन से निभाएंगे। संस्था का निष्पक्ष चुनाव करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे सभी सदस्यों, प्रशासन सहित सरकार के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे। नई मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस संबंध में कागजात का अध्ययन करके आवश्यक आपत्तियों को दूर करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि इस संस्था में जो व्यवस्था खराब हुई है, उसे दूर करें। साथ ही जाट धर्मशाला की एक ओर संस्था है, उसमें भी मौका मिला तो उसकी व्यवस्था को भी ठीक करेंगे। जाट हाई स्कूल सोसायटी के चुनाव रद्द होने के जो भी कारण रहे, उन पर गहनता से विचार विमर्श किया जाएगा। समाज के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता से कॉलेजियम का गठन किया जाएगा। संस्था को विकास की बुलंदियों तक ले जाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। वे प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने मुझे संस्था का कार्यभार सौंपा। ढुल ने कहा कि यदि संस्था के हित के लिए उन्हें कड़े फैसले लेने पड़े तो वे उनसे भी पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की कार्य के प्रति लापरवाही व अनदेखी को सहन नहीं किया जाएगा। एनसीसी कैंप में पौधरोपण कर कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ जजपा नेता रोशन ढांडा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल, युवा नेता जयवीर ढांडा, इनसो के जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता, चंद्रभान दयोरा, जगदीश दुबल, सूबे सिंह कुराड़, राजेश राणा, विक्रम म्योली, अनिल ढुल, जाट कालेज के प्राचार्य सुरेश आत्रेय, पवन कुमार, धर्मबीर मानस व धीरज नौच उपस्थित थे। नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारी मांगे राम ढुल जजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ढुल के पिता हैं। अनिल ढुल की गिनती प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खास कार्यकर्ताओं में होती है। मांगे राम ढुल संस्था के आजीवन सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed