फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Himanshu-Sanju and Ekta were named best athletes

Kaithal News: हिमांशु-संजू और एकता बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sun, 15 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Himanshu-Sanju and Ekta were named best athletes
लॉन्ग जंप में भाग लेते विद्यार्थी - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में स्पोर्ट्स कमेटी के तत्वावधान में आयोजित चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह के साथ संपन्न हुई। समापन पर लड़कों के वर्ग में हिमांशु और संजू को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब प्रदान किया गया, जबकि लड़कियों के वर्ग में बेस्ट एथलीट एकता को घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 100, 200 व 400 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट, लंबी कूद सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सभी स्पर्धाएं खेल प्रशिक्षक प्रवीण की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे दिन मैदान में जोश, अनुशासन और खेल भावना का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कमेटी के इंचार्ज विक्रम ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ सतपाल शर्मा ने शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहताश नैन ने मुख्य अतिथि को प्रशस्ति-पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में एसएचओ सतपाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास भी संभव होता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को अपनाएं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
प्रतियोगिता के परिणाम
n
लंबी कूद में हिमांशु प्रथम, संजू द्वितीय तथा विवेक तृतीय रहे।

n
100 मीटर दौड़ में संजू प्रथम, हिमांशु द्वितीय और अमनदीप तृतीय रहे।

n
400 मीटर दौड़ में संजू प्रथम, हिमांशु द्वितीय तथा जतिन तृतीय रहे।

n
शॉट पुट में हिमांशु प्रथम, सूरज द्वितीय और नितिन तृतीय रहे।

n जैवलिन थ्रो में सूरज प्रथम, संजू द्वितीय तथा रमनदीप तृतीय रहे।

n
लंबी कूद में एकता प्रथम, खुशी द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं।

n
शॉट पुट में पूजा प्रथम, एकता द्वितीय तथा प्रीति तृतीय रहीं।

n
100 मीटर दौड़ में एकता प्रथम, नीतू द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं।

n
200 मीटर दौड़ में एकता प्रथम, नीतू द्वितीय तथा खुशी तृतीय रहीं।

n सैक रेस स्पर्धा में कोमल प्रथम, प्रीति द्वितीय और समृद्धि तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed