फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Himanshi stood first in poster making and Nausheen Parveen in essay writing.

Kaithal News: पोस्टर निर्माण में हिमांशी और निबंध लेखन में नौशीन परवीन प्रथम

Thu, 25 Sep 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Sep 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Himanshi stood first in poster making and Nausheen Parveen in essay writing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी कॉलेज में वीरवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विज्ञान विभाग की ओर से राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर निर्माण में हिमांशी व निबंध लेखन में नौशीन परवीन प्रथम रहे।

इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के नौ कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को प्रस्तुत किया। समापन सत्र में प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने विजेताओं व सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में ओजोन परत की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक जिम्मेदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर साइंस विभाग से प्रो. शिल्पा व प्रो. मोनिका चाहर मौजूद रही।
विज्ञापन


वाद विवाद में रखे विचार ः आरकेएसडी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से एक वाद–विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का विषय मीडिया नियमन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन रहा। प्रतियोगिता में कुल नौ विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करते हुए इसे अलग–अलग दृष्टिकोणों से समझाया। आरती, चांवी, ऋतिका, साक्षी और विनीत ने प्रस्ताव के विरुद्ध अपने विचार रखे। यह कार्यक्रम भाषा प्रयोगशाला में बीए पांचवें सेमेस्टर के व्यावसायिक पाठ्यक्रम अंग्रेजी फॉर मीडिया एंड जर्नलिज्म के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजबीर पाराशर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर वाद–विवाद विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। नरेश गर्ग ने विद्यार्थियों को इस वाद–विवाद के लिए तैयार किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
n
पोस्टर निर्माण

द्वितीय स्थान – भारती, बीएससी दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

तृतीय स्थान – हेमलता, बी.एससी., (सरस्वती महिला महाविद्यालय, करनाल)

n
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – निधि, बीएससी दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

n निबंध लेखन प्रतियोगिता

द्वितीय स्थान – लवप्रीत, बीएससी आईजीएमएमवी कैथल

तृतीय स्थान – पूजन, बीए आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed