फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hide and seek of clouds all day long

Kaithal News: दिनभर रही बादलों की लुकाछिपी

Wed, 14 Feb 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Hide and seek of clouds all day long
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार सुबह को आसमान में बादल छाए रहे। जिससे धूप छाव का खेल चलता रहा। बादलों के चलते धूप का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सुबह व शाम के समय ही गर्मी का प्रभाव महसूस होता है। दिन में धूप निकलने से सर्दी का असर खत्म हो जाता है। इसके बाद देर शाम को सर्दी का थोड़ा असर बढ़ता है। तापमान बढऩे के साथ ही दिन बड़ा होने लगा है। पहले छह बजे अंधेरा छा जाता था। अब साढ़े छह बजे अंधेरा शुरू होने लगता है।
विज्ञापन


विदित रहे कि बीते एक सप्ताह से निरंतर धूप निकलने से मौसम साफ हो गया है और तापमान भी बढ़ गया है। जिससे लोगों को दिन के समय में सर्दी से राहत मिली है। हालांकि सुबह शाम अभी भी ठंड का प्रभाव है। यह प्रभाव फरवरी माह तक बना रहेगा। किसान गुरदयाल, रिंकू, नवदीप व राजेश कुमार का कहना है कि गेहूं, सरसों व अन्य सभी फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। दूसरी ओर किसानों ने घीया, तोरई, पेठा, कद्दू, खरबूजा, तरबूज की फसलों की बिजाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 से 16 फरवरी तक आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। 17 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 18 फरवरी को भी आमतौर पर मौसम साफ बना रहेगा। - डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed