फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hey gatekeeper, tell Kanhaiya.

अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो..............के दर पे सुदामा गरीब आ गया है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hey gatekeeper, tell Kanhaiya.
कैथल। श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल की तरफ से जाट महाविद्यालय के खेल मैदान में शनिवार देर रात तक श्याम भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। प्रसिद्ध भजन सम्राट लखविंद्र सिंह लक्खा, दीदी पूर्णिमा व गायक बहादुर सैनी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक हजारों की संख्या में भीड़ जुटी रही। ऐसे में नगर निकाय चुनाव के कारण कई उम्मीदवार भी खाटू श्याम दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। कार्यक्रम में राजस्थान से राज्य सभा सांसद व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता रामप्रताप गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग भी जागरण में पहुंचीं और खाटू श्याम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा द्वारा गाए गए भजन अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है..भजन पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इसके अलावा लक्खा ने होली आई, होली आई और श्री राम की स्तुति करते भजनों के बोल से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेरे सीने में, देख लो मेरे दिल के नगीने में भजन को भी श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में दरबार सेवा विनोद खुरानियां, इत्र सेवा पंकज गर्ग, चंवर सेवा विनोद सिंगला, पटका सेवा अनुज सिंघल, श्रृंगार सेवा विवेक गुप्ता यमुनानगर, तिलक सेवा अमरजीत छाबड़ा, प्रसाद सेवा तरसेम गोयल, श्याम रसोई सेवा जगदीश कौलिया, 56 भोग की सेवा सुनील गर्ग ने की। वहीं दूसरी ओर खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए भी सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भक्तों को इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed