फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hetal first in 36 kg weight category of judo competition

Kaithal News: जूडो स्पर्धा के 36 किलो भार वर्ग में हेतल प्रथम

Mon, 02 Sep 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Hetal first in 36 kg weight category of judo competition
कैथल। महाराज जाट खेल स्टेडियम में रविवार को 57वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने किया। सभी जिलों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पहले दिन की हैंडबॉल प्रतियोगिता में अंबाला के एक खिलाड़ी को चोट लग गई। इसके चलते कुछ समय तक खेल बंद रहा और उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेजा गया। इस दौरान हैंडबाल में जींद ने फरीदाबाद को शिकस्त दी और क्रिकेट स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में करनाल ने अंबाला को हरा दिया। इसके अलावा हैंडबॉल के 36 किलोभार वर्ग में कैथल की हेतल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
लड़कों की अंडर 14 हैंडबॉल की टीम में जींद ने फरीदाबाद को हराया। सिरसा ने यमुनानगर को, कुरुक्षेत्र ने अंबाला को तथा रेवाड़ी ने करनाल को हराया। इसी प्रकार से अंडर 17 में फतेहाबाद में रोहतक को, गुरुग्राम ने अंबाला को, कुरुक्षेत्र ने यमुनानगर को, रेवाड़ी ने करनाल को व सिरसा ने फरीदाबाद को हराया। अंडर-19 में रोहतक ने कुरुक्षेत्र को, पलवल ने यमुनानगर को, सिरसा ने भिवानी को, जींद ने रेवाड़ी को, अंबाला ने महेंद्रगढ़ को व फतेहाबाद में चरखी दादरी को हराया। अंडर-19 आयु वर्ग क्रिकेट में लड़कों में करनाल ने अंबाला को, यमुनानगर ने रेवाड़ी, जींद ने गुरूग्राम, कुरुक्षेत्र ने सिरसा को, सोनीपत ने पानीपत को और फतेहाबाद ने चरखी दादरी की टीम को मात दी।
विज्ञापन

इसी प्रकार से जूडाे के मैच भी करवाए गए, जिसमें 23 किलो भार के अंडर 14 में नितिन करनाल प्रथम, निधि द्वितीय, मनीषा रोहतक तृतीय व जाह्नवी पंचकूला चौथे स्थान पर रही। 27 किलो भार में रोहतक की रिया प्रथम, कैथल की प्रिया द्वितीय, हिसार की पायल तृतीया और पानीपत की स्नेहा चौथे नंबर पर रही। 32 किलो भार वर्ग में भिवानी की भूमिका तंवर प्रथम, सिरसा की सूर्यवंशी द्वितीय, झज्जर की वंशिका तृतीया और जींद की तनु चौथे स्थान पर रही। 36 किलो भार में हेतल कैथल प्रथम, पलक झज्जर द्वितीय व खुशबू व अंशिका तीसरे स्थान पर रही। जूडो अंडर 14 आयु वर्ग की लड़कियों में करनाल की निजाली ने पहला, जींद की निधि ने दूसरा, रोहतक की मानेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूड़ो की 27 किलोभार वर्ग में रोहतक की रिया प्रथम, कैथल की भी रिया द्वितीय, हिसार की पायल तृतीय रही। 32 किलोभार वर्ग में भिवानी की भूमिका तंवर ने पहला, सिरसा की सूर्यांशी ने दूसरा और झज्जर की वंशिका ने तीसरा स्थान पाया। सहायक खेल अधिकारी रमेश चहल ने बताया कि पहले दिन राज्य भर के लगभग दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार को हुए खेलों के मुकाबले क्रिकेट अंडर-19 लड़के पुलिस लाइन मैदान कैथल, इंडस पब्लिक स्कूल कैथल, खालसा पब्लिक स्कूल कैथल, जूडो आरकेएसडी पब्लिक स्कूल कैथल, हैंडबॉल सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed