फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Here are the results of the competition

Kaithal News: 100 दौड़ में नैंसी, शॉट पुट में अनु प्रथम

Sat, 07 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Here are the results of the competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय महिला महाविद्यालय धनौरी में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सौ मीटर दौड़ में नैंसी और शॉट पुट में अनु प्रथम रहीं वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंजली को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। खेल जीवन में संघर्ष करना, टीम भावना के साथ कार्य करना तथा हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते हैं।
विज्ञापन


खेल संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। नियमित खेल अभ्यास से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर डॉ. मीनू गुप्ता, दीपा, वेदप्रकाश, भगवान, सविता, बूटा सिंह, कश्मीरी सिंह सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
n
100 मीटर दौड़ में नैंसी ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

n
200 मीटर दौड़ में नैंसी प्रथम, मनीषा द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं।

n
400 मीटर दौड़ में कोमल ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय तथा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

n
थ्री-लेग रेस में महक व तमन्ना की जोड़ी प्रथम, अंजली व प्रीति की जोड़ी द्वितीय तथा मनीषा व सोनिया की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।

n
400 मीटर रिले रेस में नैंसी, कोमल, अंजली और प्रीति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा, महक, तमन्ना और सरितु की टीम द्वितीय तथा सुनीता, सुनीता, रीना और मंदीप की टीम तृतीय स्थान पर रही।

n
शॉट पुट प्रतियोगिता में अनु ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय और महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

n सैक रेस (बोरी दौड़) में अंजली प्रथम, मनीषा द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।

n लॉन्ग जंप में महक ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed