फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hemalatha sought support for cleanliness

Kaithal News: स्वच्छता के लिए हेमलता ने मांगा सहयोग

Thu, 20 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Hemalatha sought support for cleanliness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर पालिका सीवन के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमलता सैनी का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमलता सैनी ने सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर की स्वच्छता और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही उन्होंने लोगों से सफाई में सहयोग का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे शहर के असली नायक हैं, जो दिन-रात मेहनत कर नगर को स्वच्छ बनाए रखते हैं।
विज्ञापन


हेमलता सैनी ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार सफाई कर्मचारियों के वेतन, सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष समिति बनाई जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में नगर पालिका का सहयोग करें और सफाई कर्मचारियों का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को कचरा मुक्त और हरित क्षेत्र में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों ने फूल- मालाओं के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया। सैनी ने कहा कि स्वच्छता पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से स्वच्छता का संकल्प लेने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में योगदान देने की अपील की।


उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए नई योजनाओं की घोषणा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संदीप सैनी सहित काफी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed