फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Helpless animals caught from the roads even in the midst of rain

बारिश के बीच भी सड़कों से पकड़े बेसहारा पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Helpless animals caught from the roads even in the midst of rain
नगर परिषद की ओर से शहर में सड़कों से पशुओं को पकड़ कर नंदीशाला में छोड़ने का अभियान चलाया गया है। वीरवार को बारिश के बीच भी कर्मचारी सड़कों से पशुओं को पकड़ते हुए दिखाई दिए। विदित रहे कि शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रही पशुओं की संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़कों पर बैठे पशुओं के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं सांड़ आपसी लड़ाई में कई लोगों का भारी नुकसान कर चुके हैं। कई बाइक और अन्य वाहनों को नुकसान हो चुका है। कई बार तो सांड़ लड़ते हुए दुकानों में घुस जाते हैं। इस संबंध में कई बार प्रशासन से मांग की गई कि सड़कों से गोवंश और अन्य बेसहारा पशुओं को हटवाया जाए। इसके बाद नगर परिषद ने इन पशुओं को सड़कों से हटाकर नंदीशाला में ले जाने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

वीरवार को कर्मचारियों की एक टीम करनाल रोड पर पशुओं को पकड़ने में लगी रही। एक ट्राली में काफी मशक्कत के बाद तीन पशुओं को सवार किया गया। शुरुआती चरण में करनाल रोड, ढांड और अंबाला रोड से 100 पशु पकड़कर नंदीशाला में छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन नगर परिषद हिमांशु लाटका ने बताया कि पहले चरण में 100 पशु पकड़े जा रहे हैं। जब नंदीशाला में शेड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद फिर से पशु पकड़कर नंदीशाला में छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed