{"_id":"68546b4c52f5eaf2330d9b96","slug":"heavy-rain-expected-from-today-yellow-alert-issued-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673788-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आज से तेज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आज से तेज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में तीन दिन की रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी और बारिश के बाद वीरवार को मौसम ने करवट ली। दिनभर हल्के से मध्यम बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 23 जून के बीच जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून तक हरियाणा में दस्तक दे सकता है। मानसून का सामान्य आगमन 27 जून को माना जाता है, लेकिन पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी इसके समय से पहले पहुंचने की संभावना है।
मानसून के संकेत और पूर्वानुमान ः मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब सक्रिय हो चुका है और हरियाणा में नमी युक्त हवाएं चलने लगी हैं, जो मानसून के निकट आने का संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ भी शुक्रवार से सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
वीरवार: मौसम साफ रहा, दोपहर में हल्के बादल छाए। शुक्रवार को बादल गहराने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 21 जून शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।
वीरवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकली। दोपहर में हल्के बादल छा गए, लेकिन मौसम सामान्य बना रहा। हवा की गति घटकर 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा (कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल) ने बताया कि शुक्रवार को बादल और गहराएंगे तथा 21 जून को हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके बाद भी कुछ दिनों तक बूंदाबांदी की स्थिति बनी रह सकती है।
बिजली की मांग में गिरावट ः तापमान में गिरावट के कारण जिले में बिजली की मांग में भी कमी दर्ज की गई है। बुधवार को लो वोल्टेज और फ्यूज उड़ने की 1250 शिकायतें मिलीं, विभाग ने इनका त्वरित समाधान किया।