फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heat of Mewat riots reaches Kaithal, Efforts to incite riots between Hindu Muslim sects, atmosphere of fear

कैथल तक पहुंची मेवात दंगों की आंच: धार्मिक संप्रदायों के बीच दंगे भड़काने का प्रयास, भय का माहौल

Sat, 26 Aug 2023 12:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Aug 2023 12:34 PM IST
सार

कैथल से धार्मिक संप्रदायों के बीच दंगे भड़काने के प्रयास और भय का माहौल बनाने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शिकायतकर्ता ने बताया है कि आरोपी की धार्मिक भावनाओं को भड़काने से संबंधित पोस्ट ट्विटर पर वायरल हुई थी।

विज्ञापन
Heat of Mewat riots reaches Kaithal, Efforts to incite riots between Hindu Muslim sects, atmosphere of fear
Nuh Violence - फोटो : ANI

विस्तार

मेवात में हुए सांप्रदायिक दंगों की आंच कैथल तक पहुंच गई। धार्मिक संप्रदायों के बीच दंगे भड़काने के प्रयास और भय का माहौल पैदा करने के आरोप में पुलिस ने कैथल में एक भगवाधारी व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। आरोपी की धार्मिक भावनाओं को भड़काने से संबंधित पोस्ट ट्विटर पर वायरल हुई थी। उसने जवाहर पार्क में अपने भाषण में यह विवादित बयान दिया था। थाना शहर पुलिस के ईएचसी विक्रम सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली की शिकायत के अनुसार
विक्रम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह शहर थाना में कार्यरत है। दो-तीन व्यक्तियों ने उसे सूचना दी कि भगवादारी एक व्यक्ति की दो अगस्त को जवाहर पार्क कैथल में मेवात दंगों को लेकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने से संबंधित एक पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो रही है। उसने अपने मोबाइल से ट्विटर पोस्ट खोलकर चैक की तो भगवादारी व्यक्ति ने मेवात दंगों को लेकर जवाहर पार्क कैथल में भाषण दिया। आरोपी बोल रहा है कि आज तैयारी कर खुद लड़ो, लाठी, बल, भाले, बंदूक, बरछे और कुछ नहीं है तो थैले में पत्थर डालकर लेकर चलो। झंडे लेकर मत चलो, झंडा एक ही बहुत है, हथियार लेकर चलो।
विज्ञापन


विक्रम सिंह ने सूचना देने वाले उन तीनों व्यक्तियो को भगवादारी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देने को कहा तो वे तीनों अपनी मजबूरी जाहिर करते हए वहां से चले गए। भगवादारी व्यक्ति ने जवाहर पार्क कैथल में विशेष समुदाय को लेकर विवादित भाषण देकर दोनों संप्रदायों को भड़काने व समाज में भय पैदा किया है। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed