Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heaps of paddy in the mandis; roads jammed while awaiting clearance

Kaithal News: मंडियों में धान के अंबार, उठान के इंतजार में सड़कें हुईं जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Heaps of paddy in the mandis; roads jammed while awaiting clearance
शहर की अतिरिक्त मंडी में बोरियों में पड़ा धान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों धान की आवक और अव्यवस्थाओं में फंसे उठान ने किसानों और आढ़तियों को परेशान कर रखा है। मंडियों के भीतर धान उतारने तक की जगह नहीं बची है, जिसके कारण अब धान और बोरियों के ऊंचे-ऊंचे चट्टे सड़कों तक पहुंच चुके हैं। आलम यह है कि उठान के लिए मंडियों के भीतर गई गाड़ियां और ट्रक घंटों तक जाम में फंसे रहने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
इस अव्यवस्था ने पूरी विपणन प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। कुछ दिनों से मंडियों में बासमती धान की आवक में उछाल आया है। इसके कारण मंडियों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं। मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क सड़कों तक सिर्फ धान की बोरियां और वाहन ही नजर आ रहे हैं। उठान का संकट इतना गहरा चुका है कि मिलर्स और ट्रांसपोर्टर्स के बीच तालमेल की कमी साफ दिखाई दे रही है। मंडी प्रधान रघबीर मलिक का कहना है कि यदि उठान की गति तुरंत नहीं बढ़ाई गई, तो मंडियों में पूरी तरह से काम ठप होने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

-------
खरीद और उठान की स्थिति
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, सीजन में शनिवार शाम 4 बजे तक मंडियों में कुल 8.25 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से एजेंसी ने 7.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब तक 7.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठान संभव हो पाया है। उठान न होने की वजह से बिका हुआ लाखों क्विंटल धान अभी भी खुले आसमान के नीचे मंडियों और सड़कों को घेरे खड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कुल 88,692 किसानों को 1,730 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

मंडियों में बासमती धान की आवक में तेजी है। हालांकि, उठान तेजी से चल रहा है। कुछ हजार एमटी धान ही मंडी में बाकी है।
- नरेंद्र ढुल, सचिव, मार्केट कमेटी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed