फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Healthy nation can be built through yoga: Dharambir

योग के माध्यम से किया जा सकता है स्वस्थ राष्ट्र निर्माण : धर्मबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Healthy nation can be built through yoga: Dharambir
सेक्टर 20 के हुड्डा पार्क में योगाभ्यास करते साधक। संस्था - फोटो : मनोरानी।
कैथल। समाजसेवी धर्मबीर केमिस्ट ने कहा कि योग के माध्यम से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन योग और प्राणायाम करना चाहिए। वे बुधवार को सेक्टर 20 हुडा पार्क में पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित 15 दिवसीय सहयोग प्रशिक्षक शिविर का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रेस प्रवक्ता नरेश पंवार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आचार्य रामचरण ने साधकों को विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रामचरण ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र निर्माण के योगदान में सहयोग दे सकता है। उन्होंने कहा कि योग व प्राणायाम हर आयु वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है। यदि बच्चे योग से जुड़ते हैं तो वे पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने बच्चों को प्राणायाम और ताड़ासन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बदन सिंह, युवा भारत जिला प्रभारी अनिल गुप्ता, शहरी प्रभारी अनिल और तहसील प्रभारी बीरभान आदि मौजूद रहे।

सेक्टर 20 के हुड्डा पार्क में योगाभ्यास करते साधक। संस्था

सेक्टर 20 के हुड्डा पार्क में योगाभ्यास करते साधक। संस्था- फोटो : मनोरानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed