{"_id":"66b7c0d49fa51a46070a68b4","slug":"health-services-in-villages-deteriorate-due-to-strike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-450478-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हड़ताल से गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हड़ताल से गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
Sun, 11 Aug 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। हड़ताल के कारण जहां जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। वहीं, अब इसका असर गांवों में विभाग की ओर से दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिल रहा है।
अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में बच्चों की जांच से लेकर गांव में लोगों को स्वस्थ रखने की मुहिम के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि अधिकतर कार्यक्रमों में एनएचएम के तहत लगे कर्मियों की ही ड्यूटियां लगी हुई हैं।
वहीं, जिले में एनएचएम कर्मचारियों कर्मिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। एनएचएम के प्रधान हरदीप सहारण व जिला प्रेस सचिव आशीष शर्मा ने कहा सरकार सर्विस बाई लॉज़ के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना करेऔर एनएचएम कर्मचारियों की मांगो पर जल्द विचार करें। यदि ऐसा नहीं किया तो वे एक ठोस निर्णय लेने पर मजबूर हो जाएंगे और कर्मचारियों का आंदोलन एक बहुत बड़ा रूप ले जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य पूरी तरह से बाधित है। आंदोलन में राजेश गोयत, संजीव, महाबीर, अंजु, सुनीता, जसपाल इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।