फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health of 100 people checked and medicines provided at the camp.

Kaithal News: शिविर में 100 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, दीं दवाएं

Wed, 10 Jun 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Health of 100 people checked and medicines provided at the camp.
टीबी मुक्त अ​भियान के तहत रैली निकालते कर्मचारी।
राजौंद। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिविल सर्जन के निर्देशानुसार शहर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 70 मरीजों के छाती के एक्स-रे किए गए जबकि करीब 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर ही मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह और टीबी एचएन अनिल कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, भूख में कमी, वजन घटने या रात के समय पसीना आने जैसी शिकायतें हैं, तो यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत सरकारी अस्पताल में बलगम की जांच करानी चाहिए, जो कि पूरी तरह मुफ्त होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन मरीजों में टीबी की पुष्टि होती है, उनका इलाज सरकार की ओर से निशुल्क किया जाता है। साथ ही, पोषण योजना के तहत मरीज को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि भी उसके खाते में प्रदान की जाती है। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed