फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   he number of students remained low in schools for the second day as well

दूसरे दिन भी स्कूलों में कम रही विद्यार्थियों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
he number of students remained low in schools for the second day as well
19-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल में जाखौली अड्डा में शिक्षा ग्रहण करते हुए छात्राएं। - फोटो : Kaithal
कक्षा छठवीं से आठवीं तक के स्कूल खुलने के दूसरे दिन कक्षाओं में पहुंचे विद्यार्थियों की संख्या पहले दिन से भी कम रही। जिले के 225 से ज्यादा स्कूलों में शुक्रवार की अपेक्षा 418 विद्यार्थी कम पहुंचे। हालांकि छठवीं से 12वीं तक स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थियों की हाजिरी 23623 ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की गई, लेकिन इनमें छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थी 10 हजार से भी कम रहे। सोमवार से कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की विभाग ने संभावना जताई है।
विज्ञापन

बाहर गेटों पर ही जांचा गया विद्यार्थियों का तापमान
स्कूलों में प्रवेश करवाने की प्रक्रिया पहले की तरह रही। विद्यार्थियों को स्कूल के मुख्य द्वार के एक हिस्से से अंदर प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वार के पास ही उनके तापमान की जांच की गई व हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। जो विद्यार्थी मास्क पहनकर स्कूलों में नहीं पहुंचे थे, उन्हें स्कूल प्रबंधक समितियों की ओर से मास्क उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन

कक्षाओं में भी विद्यार्थियों को अलग-अलग बेंच पर बैठाया गया, ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे और कोरोना संक्रमण को खतरा कम रहे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद फिर से कक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थी कम आने का एक कारण ये भी है कि अभिभावकों की अनुमति से ही बच्चे स्कूल में आ रहे हैं। सोमवार से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। विभाग ने इस संबंध में पहले से ही तैयारियां पूरी कर रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed