फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HCS written examination will be held on September 12 at 34 centers

34 केंद्रों पर 12 सितंबर को होगी एचसीएस की लिखित परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
HCS written examination will be held on September 12 at 34 centers
HCS written examination will be held on September 12 at 34 centers - फोटो : Kaithal
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 12 सितंबर को दो पालियों में 34 केंद्रों पर एचसीएस कीलिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसको लेकर डीसी प्रदीप दहिया ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार इंतजाम करवाना सुनिश्चित करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। परीक्षा के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की कोताही सहन नहीं की जाएगी। सभी उड़नदस्ता अधिकारी/ड्यूटी मजिस्ट्रेट समय पर परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करेंगे। खजाना कार्यालय से प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से निर्धारित समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे तथा वापसी में उत्तर पुस्तिका एसडीएम कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में संबंधित अधिकारियों व केंद्र संचालकों की बैठक से पहले मुख्य सचिव विजय वर्धन ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि लिखित परीक्षा के लिए 34 केंद्रों में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के दिन समय पर नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे तथा अधिकारीगण पूरे समय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed