फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HCS exam today, searched the coaching centers of the city

एचसीएस की परीक्षा आज, शहर के कोचिंग केंद्रों को खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
HCS exam today, searched the coaching centers of the city
HCS exam today, searched the coaching centers of the city - फोटो : Kaithal
अगस्त माह में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर कैथल में लीक होने के बाद पूरी परीक्षा को ही रद्द करना पड़ा था। जिससे सबक लेते हुए कैथल प्रशासन आज होने वाली एचसीएस की परीक्षा को लेकर विशेष रूप से चौकन्ना नजर आ रहा है। परीक्षा से एक दिन पहले ही कोचिंग सेंटर, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं की तलाशी ली गई है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लेकर जैमर तक की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन का दावा है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर भी विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगा। कर्मचारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि शहर में बनाए गए 34 केंद्रों में परीक्षा केंद्र अधीक्षक विशेष सावधानी बरतें। नकलरहित परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। जिसमें सीसीटीवी कैमरों से लेकर जैमर तक की व्यवस्था होगी। सभी उड़नदस्ता अधिकारी / ड्यूटी मजिस्ट्रेट समय पर परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करेंगे। लघु सचिवालय के ईवीएम वेयर हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने स्टेशनरी बैग वितरित किए। परीक्षा 12 सितंबर को सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक और सायं कालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से सायं 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के दिन समय पर नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। केंद्र के अंदर कड़ा व कृपाण ले जाने पर कोई भी पाबंधी नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्रवेश होगा, थोड़ा सा भी शक होने पर संबंधित अधिकारी पुलिस को सूचित करें। एसडीएम नवीन कुमार, विरेंद्र ढुल, एमडी शुगर मिल प्रीतपाल सिंह, आरटीए सत्यवान सिंह मान, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व केंद्र संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को ही शहर में स्थित होटलों, कोचिंग सेंटरों, ढाबों, धर्मशालाओं व लॉज की तलाशी ली है। यहां ठहरे हुए सभी लोगों की आवश्यक जानकारी हासिल की गई। साथ ही इनके संचालकों को कहा गया है कि किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व के ठहरा होने का शक होने पर पुलिस को सूचित करें। इसके साथ सभी नाकों पर भी पुलिस द्वारा वाहनों की जांच करके संदिग्ध पाए गए लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed