फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Have to create your own identity: Surbhi

Kaithal News: खुद बनानी होगी पहचान ः सुरभि

Fri, 08 Mar 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Have to create your own identity: Surbhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को अपनी शक्ति खुद पहचाननी होगी।

उन्होंने कहा कि हर एक शिक्षित महिला का दायित्व बनता है कि वह अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक महिला को शिक्षित करने की जिम्मेदारी लेने का कार्य करें, क्योंकि अगर महिला शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों के प्रति जागृत होगी और उसके शोषण की संभावनाएं भी खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीपीओ मोहिनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में जाने और जागरूकता के साथ अपने जीवन में आगे बढ़े। अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने की। डॉ. अहमद ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे देश में नारी की पूजा होती है और नारी को विशेष सम्मान का दर्जा दिया गया है और विश्वविद्यालय प्रशासन भी महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को लेकर काफी गंभीर है और महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा संजना ढुल को असम में आयोजित खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्म बॉक्सिंग में पदक जीतने पर अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. एकता चहल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, डीन एकेडमिक्स प्रो. आरके गुप्ता, डीन आफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डॉ. रेखा गुप्ता एवं विश्वविद्यालय के

सभी प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed