{"_id":"69bc495f2f0ccdb2670046e7","slug":"havan-on-new-year-pledge-to-promote-yoga-kaithal-news-c-245-1-kht1002-146616-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नववर्ष पर हवन, योग प्रचार का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नववर्ष पर हवन, योग प्रचार का लिया संकल्प
Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष विक्रमी संवत के अवसर पर हवन यज्ञ करते हुए पतंजलि योग समिति एवं आर्य समाज फाऊंडेशन के सदस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। पतंजलि योग समिति एवं आर्य समाज फाउंडेशन, चीका ने नववर्ष विक्रमी संवत 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर पतंजलि योग भवन परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन, योग प्रचार का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अनेक साधक और साधिकाओं ने भाग लिया।
हवन में मुख्य यजमान की भूमिका प्रमुख समाजसेवी राकेश उर्फ बॉबी ने निभाई। इस अवसर पर योग समिति के सदस्यों ने भारतीय संस्कृति और योग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य हरिओम ने कहा- योग को घर-घर पहुंचाएं। हवन यज्ञ से पहले पतंजलि तहसील प्रभारी विक्की आर्य और योग प्रशिक्षक जयभगवान प्रजापति ने योग की कक्षाएं आयोजित कर स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाई।
साधकों ने योग प्रचार के लिए अपना समय देने का आश्वासन दिया। हवन यज्ञ के पश्चात सभी के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज फाउंडेशन के प्रधान सुरेन्द्र आर्य, युवा तहसील प्रभारी महावीर, सुशील जिंदल, ईश्वर सिंगला, शीशपाल, अमित आर्य, रामपाल चावला, राजेश शर्मा और कश्मीर लाल उपस्थित रहे।