फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inconvenience caused by a lack of facilities and poor cleanliness within the court complex.

Kaithal News: अदालत परिसर में सुविधाओं की कमी, परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by a lack of facilities and poor cleanliness within the court complex.
रोहित वकील - फोटो : 1
कैथल। जिला अदालत परिसर में करीब 1530 अधिवक्ताओं के लिए चेंबरों की कमी, सफाई, कैंटीन और पार्किंग जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्ष 2008 के बाद नए चेंबरों का निर्माण नहीं हुआ जबकि वकीलों की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके अलावा परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने से परेशानी होती है। अधिवक्ताओं को भोजन के लिए बाहर जाना पड़ता है, वहीं वाहनों की संख्या के मुकाबले पार्किंग की सुविधा भी कम है। वकीलों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अमित ढुल सेरधा ने बताया कि जिला अदालत परिसर में चेंबरों की कमी लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई है। वकीलों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन उनके बैठने और काम करने के लिए पर्याप्त चेंबर उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 के बाद अदालत परिसर में नए चेंबरों का निर्माण नहीं हुआ है। इस संबंध में अधिवक्ता कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांग रख चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती अधिवक्ताओं की संख्या को देखते हुए नए चेंबरों का निर्माण जल्द किया जाना जरूरी है, ताकि अधिवक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

अधिवक्ता रोहित ने बताया कि जिला अदालत परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। परिसर के विभिन्न हिस्सों में नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी पड़ी रहती है। इससे यहां काम करने वाले अधिवक्ताओं के साथ-साथ विभिन्न मामलों की सुनवाई के लिए अदालत में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसलिए यहां साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिसर में नियमित सफाई करवाने, गंदगी को तुरंत हटाने और सफाई व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता विक्रम वर्मा ने बताया कि जिला अदालत परिसर में वकीलों और यहां आने वाले लोगों के लिए अच्छी कैंटीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। खाने-पीने की जरूरत के लिए अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को परिसर से बाहर जाना पड़ता है। इससे उनका समय भी बर्बाद होता है और कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में ही साफ-सुथरी और बेहतर कैंटीन की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ अदालत में आने वाले लोगों को भी आसानी से भोजन, चाय और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की।

अधिवक्ता साहिल गोयल ने जिला अदालत परिसर में पार्किंग की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों के वाहन पहुंचते हैं लेकिन वाहनों की संख्या के मुकाबले पार्किंग की सुविधा पर्याप्त नहीं है। जगह कम होने के कारण वाहन खड़े करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहनों को इधर-उधर खड़ा करना पड़ता है जिससे आवाजाही भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जरूरत को देखते हुए अदालत परिसर में पार्किंग क्षेत्र का विस्तार किया जाना चाहिए।

रोहित वकील

रोहित वकील- फोटो : 1

रोहित वकील

रोहित वकील- फोटो : 1

रोहित वकील

रोहित वकील- फोटो : 1

रोहित वकील

रोहित वकील- फोटो : 1

रोहित वकील

रोहित वकील- फोटो : 1

रोहित वकील

रोहित वकील- फोटो : 1

रोहित वकील

रोहित वकील- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed