फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Twitter account of Minister of State Kamlesh Dhanda hacked

Haryana: राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का ट्विटर अकाउंट हैक, फेसबुक पर दी जानकारी

Fri, 30 Dec 2022 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 11:21 PM IST
सार

राज्यमंत्री ने फेसबुक पर जानकारी देकर कहा कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट डाले तो इग्नोर करें, अकाउंट रिकवर करने के प्रयास जारी है। देश-प्रदेश में हैकर्स के लगातार हमले जारी हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Twitter account of Minister of State Kamlesh Dhanda hacked
कमलेश ढांडा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में कलायत से भाजपा विधायक एवं हरियाणा में महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट शुक्रवार रात को हैकर्स ने हैक कर लिया। राज्यमंत्री ने रात को फेसबुक अकाउंट पर ही यह जानकारी देते हुए कहा कि इस अकाउंट पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डाली जाती है तो लोग इसे इग्नोर करें।

विज्ञापन


देश-प्रदेश में हैकर्स के लगातार हमले जारी हैं। पिछले सप्ताह सरकार की कई विभागों की साइट हैक की गई थी। एम्स जैसे संस्थान हैकर्स के हमलों से नहीं बच पाए हैं। इसी बीच कलायत से भारतीय जनता पार्टी की विधायक एवं हरियाणा कैबिनेट में महिला एवं बाल कल्याण विभाग में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार रात को हैकर्स ने हैक कर लिया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने रात को  नौ बजकर 43 मिनट पर अपने फेसबुक अकाउंट पर की पोस्ट से यह जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने फेसबुक पर बताया कि आप सभी को सूचित कियाजाता है कि मेरा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एट द रेट कएमएलईएसएचडीएचएएनडीए1 हैक हो गया है। अगर मेरे अकाउंट से कोई  भी आपत्तिजनक पोस्ट और किसी व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का मैसेज द्वारा संपर्क करने की कोशिश की जाए तो कृपा उसे इग्नोर करें। ट्विटर अकाउंट कोरिकवर करने की प्रक्रिया के लिए उचित कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार से यह संदेश रात को करीब दस बजे जिले में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। बाद में जानकारी जुटाने पर पता चला कि राज्यमंत्री ने अंतिम ट्विट शुक्रवार को ही किया था। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए किया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबेन मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। अत्यंत कठिन एवं संघर्ष पूर्ण जीवन जीते हुए जो संस्कार उन्होंने अपने परिवार को दिए, वो हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके चरणों में नमन। 

इसके बाद रात को करीब नौ बजे पता चला कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। जिसकी आधिकारिक सूचना उन्होंने खुद ही फेसबुक पर पोस्ट करके सोशल मीडिया पर जारी की। 


राज्यमंत्री के प्रवक्ता लवेश शर्मा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्यमंत्री कमलेश ढांडा जी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को रात करीब नौ बजे हैक कर लिया गया। उसे ओपन नहीं किया जा पा रहा है। इस संबंध में सभी को जानकारी दे दी गई है कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट इस अकाउंट से हो तो उसे इग्नोर करें। अकाउंट को रिकवर करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed