फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana team won the first match by defeating Tripura by nine wickets.

Kaithal News: हरियाणा की टीम ने त्रिपुरा को हरा जीता पहला मुकाबला

Mon, 09 Oct 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Oct 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana team won the first match by defeating Tripura by nine wickets.
कैथल। इंदौर में आयोजित वनडे ट्रॉफी महिला 19 आयु वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने पहला लीग मुकाबला जीत लिया है। ये जानकारी कोच रामभज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे त्रिपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेने का फैसला लिया। इस टीम में कैथल की खिलाड़ी तनिषा भी शामिल हुई। हरियाणा की टीम ने गेंदबाजी करते हुए त्रिपुरा की टीम को 63 रन पर ऑल आउट कर दिया। हरियाणा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी तनिषा ने 29 गेंदों पर 20 रन बनाए व खिलाड़ी त्रिवेणी ने 29 गेंदों पर 26 बनाए। 18 रन अतिरिक्त मिले व एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर त्रिपुरा की टीम को नौ विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। गांव पिलनी की खिलाड़ी रितिका शर्मा भी हरियाणा की टीम के साथ मौजूद रही। इस जीत से खेल प्रेमियों खुशी की लहर दौड़ गई। अब हरियाणा की टीम के अगले लीग मुकाबले दस अक्तुबर को उत्तराखंड से 12 अक्तूबर को नागालैंड से 14 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed