{"_id":"684739dc54ebfe4bff04f78c","slug":"haryana-team-won-silver-medal-in-national-junior-tape-ball-cricket-kaithal-news-c-18-1-knl1004-666673-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय जूनियर टेप बाॅल क्रिकेट में हरियाणा टीम ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय जूनियर टेप बाॅल क्रिकेट में हरियाणा टीम ने जीता रजत पदक
Tue, 10 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पहली राष्ट्रीय जूनियर टेप बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा की बालिका टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह जानकारी हरियाणा टेपबॉल संघ के महासचिव संजय सैन ने दी।
उन्होंने बताया कि टेप बॉल क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा यह प्रतियोगिता 6 से 8 जून तक नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, धूम मनिकपुर (नोएडा) में आयोजित की गई थी। इसमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कुल 11 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
संजय सैन ने हरियाणा टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि टेप बॉल क्रिकेट खेल जगत में एक नई क्रांति ला रहा है। इसमें खिलाड़ियों के लिए चोट लगने की संभावना बेहद कम होती है और सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता भी न्यूनतम होती है, जिससे यह खेल कम खर्चीला भी बन जाता है।
उन्होंने टेप बॉल क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया का आभार प्रकट किया, जिन्होंने भारत में क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच नव उत्साह व उमंग भरने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस अवसर पर हरियाणा टीम के सहयोगी स्टाफ में कोच सुदर्शन सिंह (सीवन), संजय कौशिक, गुरपेज सिंह, सुमन वत्स, कुलदीप सिंह (कुरुक्षेत्र) और इंदर गोस्वामी भी मौजूद रहे।