फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Prominent faces of India Alliance will attend rally of INLD

हरियाणा: इनेलो की रैली में शामिल होंगे इंडिया गठबंधन के प्रमुख चेहरे, पार्टी को संजीवनी मिलने की उम्मीद

Sun, 24 Sep 2023 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह कमल बहल, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
कमल बहल, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 07:11 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन के प्रमुख चेहरे इनेलो की रैली में शामिल होंगे, पर कांग्रेस ने इससे दूरी बनाई है। नीतीश कुमार, फारुख अब्दुला, शरद पवार सहित 22 बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कैथल में ताऊ देवीलाल जयंती पर आयोजित कार्यक्र म से इनेलो को संजीवनी की आस है। 

विज्ञापन
Haryana: Prominent faces of India Alliance will attend rally of INLD
नीतीश कुमार और शरद पवार(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के कैथल में ताऊ देवीलाल जयंती पर आयोजित होने वाली इनेलो की राज्यस्तरीय रैली से पार्टी को संजीवनी मिलने की उम्मीद है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, फारुख अब्दुला, शरद पवार सहित 22 बड़े नेता और दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। आयोजन के लिए कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी में चार पंडाल बनाए गए हैं, वहीं नेताओं के लिए दो मुख्य मंच तैयार किया गया है, जिस पर वीवीआईपी और वीआईपी नेताओं के लिए 50 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस रैली के माध्यम से इनेलो के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है। यही कारण है कि इसमें इंडिया गठबंधन और विपक्ष के अधिकतर बड़े चेहरे शामिल होंगे, हालांकि कांग्रेसी नेताओं के शामिल होने पर असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन


दरअसल, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में शामिल है, लेकिन हरियाणा में स्थानीय नेताओं की इनेलो से दूरियां जगजाहिर है। यही कारण है कि इनेलो की रैली में इंडिया गठबंधन के अधिकतर नेताओं की ओर से शामिल रहने की सहमति प्रदान की गई है, लेकिन कांग्रेसी नेताओं को लेकर रविवार देर शाम तक सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में स्थानीय स्तर पर कोई भी कांग्रेसी नेता इस पर कुछ कहने को तैयार नहीं हुआ। अधिकतर नेताओं का यही कहना है कि इस संबंध में उन्हें पार्टी की ओर से कोई जानकारी नहीं है। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी बड़े नेता इस रैली में शामिल होने जा रहे हैं, जिससे इनेलो का इंडिया गठबंधन में शामिल होना तय माना जा रहा है। पिछले करीब 20 साल से सत्ता से बाहर इनेलो के लिए यह रैली कितनी कारगर होगी, यह तो भविष्य के गर्त में हैं, लेकिन इसे लेकर पार्टी नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, एसपी बोलीं- जेड प्लस की सुरक्षा वाले दो नेताओं की है सूचना
इनेलो की रैली को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ ही रैली स्थल पर ही हेलीपैड बनाया गया है। रैली में जेड प्लस की सुरक्षा के भी कई नेता पहुंचेंगे। इसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन को आयोजकों की तरफ से जानकारी दी गई है। जेड प्लस सुरक्षा को लेकर कौन से नेता पहुंचेंगे। इन नेताओं की अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है यह नेता फारुख अब्दुला, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य हो सकते हैं। कैथल की पुलिस अधीक्षक उपासना यादव ने बताया कि उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा के दो नेताओं के पहुंचने की जानकारी मिली है। इन नेताओं के लिए नियमों के मुताबिक पुलिस कर्मियों व एस्कॉर्ट की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।


नीतीश, शरद पवार, फारुख अब्दुला, उद्धव ठाकरे सहित अन्य नेता होंगे शामिल
इनेलों की रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, टीएमसी के सांसद ड्रेन ओ ब्रेक, अकाली दल नेता सुखबीर बादल, सीता राम येचुरी, राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, केसी त्यागी, चौ. बिरेंद्र सिंह, आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भीम आर्मी से चंद्रशेखर आजाद और शेर सिंह राणा आदि नेता पहुंचेंगे।

रैली के माध्यम से पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का दावा
रैली में कुछ नेता सीधे कार्यक्रम स्थल मंडी में बनाए गए हेलीपैड में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। जबकि कुछ नेता अंबाला तक हवाई मार्ग से पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कैथल पहुंचेंगे। इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला के निजी सचिव रमेश गोदारा ने बताया कि यह सभी बड़े नेता सम्मान दिवस रैली में पहुंचेंगे। वहीं, इनेलो के जिलाध्यक्ष अनिल तंवर ने बताया कि यह रैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed