फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Now Sangatpura border also opened, bus service started

Kisan Andolan: गुहला के टटियाना बॉर्डर के बाद अब संगतपुरा बॉर्डर भी खुला, बस सेवा शुरू

Wed, 03 Apr 2024 08:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 08:40 PM IST
सार

रोडवेज विभाग ने पातड़ा व संगरूर के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी है। पिछले 40 दिन से पातड़ा व संगरूर जाने वाले यात्री भी परेशानी झेल रहे थे। 

विज्ञापन
Haryana: Now Sangatpura border also opened, bus service started
सामान्य बस अड्डा परिसर। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान आंदोलन 2.0 के कारण हरियाणा के कैथल में बंद पड़े गुहला के टटियाना से सटे पंजाब बॉर्डर खोलने के बाद अब खनौरी मांग पर संगतपुरा गांव के बॉर्डर भी जिला प्रशासन ने बुधवार को खोल दिया है। इन बॉर्डरों के खुलने के बाद बस सेवा भी शुरू कर दी गई है। रोडवेज विभाग ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अब पातड़ा व संगरूर के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले पिछले 40 दिन से पातड़ा व संगरूर जाने वाले यात्री भी काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। इस कारण उन्हें गांवों के छाेटे-छोटे रास्तों से लंबी दूरी तय करते हुए परेशान होना पड़ता था। अब इस रूट पर भी बस सेवा शुरू होने के बाद पंजाब से आने-जाने वाले वाहन चालकों व अन्य यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कैथल को पंजाब से जोड़ने वाला दूसरा रास्ता है संगतपुरा बॉर्डर
गौरतलब है कैथल जिले में पटियाला के साथ ही पातड़ा की सीमा भी लगती है। ऐसे में संगतपुरा बॉर्डर कैथल को पंजाब से जोड़ने वाला दूसरा रास्ता है। जो खनौरी से पातड़ा होते हुए संगरूर जिले में जाता है। इस रास्ते पर कैथल की खनौरी से दूरी महज करीब 40 किलोमीटर की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही गुहला के टटियाना से सटे पंजाब बॉर्डर खुलने के बाद पटियाला व समाना के लिए बस सेवा को शुरू कर दिया गया था। परंतु अभी तक खनौरी मार्ग पर संगतपुरा बॉर्डर के रास्ते को नहीं खोला गया था। अब इस रास्ते के खुलने के बाद हरियाणा रोडवेज ने खनौरी व पातड़ा जाने वाली बस सेवा को पुन शुरू कर दिया है। - निरंजन सिंह, प्रभारी, बस स्टैंड, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed